Posts

Showing posts from October, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन पर विषय व्याख्यान आयोजित

Image
मिहरावां, जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां, जौनपुर के भूगोल विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और सतत विकास के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. राघवेंद्र ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में होने वाले बदलावों का प्रभाव मानव जीवन, प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिक संतुलन पर पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। प्रो. मुक्ता राजे ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाना चाहिए। डॉ. राज बहादुर यादव ने जलवायु परिवर्तन के व्यापक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पर्यावरण स...

मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Image
🙏🏻🙏🏻 *मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित* 🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन समर बहादुर सिंह सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राज बहादुर यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय विद्यार्थियों को देश के भविष्य, सामाजिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रणधीर कुमार एवं श्री नीरज कुमार सिंह रहे। डॉ. रणधीर कुमार ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान द...

सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावाँ, जौनपुर में अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं क्रेडिट ट्रांसफर पर कार्यशाला आयोजित

Image
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावाँ, जौनपुर में अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं क्रेडिट ट्रांसफर पर कार्यशाला आयोजित🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावाँ, जौनपुर में आज अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं क्रेडिट ट्रांसफर विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इन शैक्षणिक व्यवस्थाओं के महत्व, उपयोगिता तथा आईडी निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम में डॉ. राज बहादुर यादव ने छात्र-छात्राओं को अपार आईडी की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों को व्यवस्थित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने अपार आईडी एवं एबीसी आईडी बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया।इस अवसर पर डॉ. राघवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए इन व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रणधीर कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा ...

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम

Image
सहकारी पी.जी. कॉलेज मिहरावां जौनपुर में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम के तहत नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिनांक 12 अक्टूबर 2026। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां, जौनपुर में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय, वाराणसी के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की कार्ययोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों केअभिमुखीकरण, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, नवीन विचारों के विकास, प्रोटोटाइप निर्माण तथा नवाचारों के प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन जैसे चरणों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाजोपयोगी कार्यों में करने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटे-छोटे नवाचार भी समाज में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। शिक्षा, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विद्यार्थियों की भागीदारी से स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा सकती है। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां, जौनपुर की यह...

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन*

Image
*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन*  सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावा जौनपुर में आज दिनांक *8 अक्टूबर 2026 को*  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सोनकर एवं डॉ. शिवकुमार यादव रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगणों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. मुक्तराज, डॉ. राजबहादुर यादव, श्री नीरज, डॉ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. संजय शर्मा, श्री नीरज कुमार सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. शैलेश सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻महाविद्यालय में ‘सेवा रंग’ कार्यक्रम का आयोजन* 🌲🌲🌲🌲

Image
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा रंग’ कार्यक्रम का आयोजन आज सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां में किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी प्रो. मुक्ता राजे एवं डॉ. अर्चना सिंह रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि “सेवा की भावना समाज को जोड़ने का कार्य करती है। विद्यार्थियों को समाजहित में सक्रिय योगदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।” प्रो. मुक्ता राजे ने कहा कि “सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है।” वहीं डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि “सेवा के छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ने ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन और सहकारी बैंकिंग की भूमिका को विकसित भारत @2047 समापन समारोह

Image
*सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिहरावां, जौनपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन* द्वितीय दिवस : समापन समारोह द्वितीय दिवस में समापन समारोह 02:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया गया। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह, मुख्य अतिथि डॉ० हर्षमणि सिंह, प्रोफेसर राकेश यादव, डॉ० रामदत्त सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने वित्तीय समावेशन को ग्रामीण आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सहकारी बैंकों को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने पर बल दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अरविंद कुमार सिंह ने संगोष्ठी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर शोध एवं विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ० राज बहादुर यादव ने किया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ० विकास सिंह, आयोजन सचिव डॉ० रणधीर कुमार, सह-संयोजक श्री नीरज कुमार सिंह एवं डॉ० मनोज सोनकर ने आयोजन को...