सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम
सहकारी पी.जी. कॉलेज मिहरावां जौनपुर में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम के तहत नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर
दिनांक 12 अक्टूबर 2026। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां, जौनपुर में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय, वाराणसी के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की कार्ययोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों केअभिमुखीकरण, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, नवीन विचारों के विकास, प्रोटोटाइप निर्माण तथा नवाचारों के प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन जैसे चरणों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाजोपयोगी कार्यों में करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटे-छोटे नवाचार भी समाज में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। शिक्षा, सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विद्यार्थियों की भागीदारी से स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा सकती है।
Comments
Post a Comment