Posts

Showing posts with the label 16.10.2026

मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Image
🙏🏻🙏🏻 *मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित* 🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन समर बहादुर सिंह सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राज बहादुर यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय विद्यार्थियों को देश के भविष्य, सामाजिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रणधीर कुमार एवं श्री नीरज कुमार सिंह रहे। डॉ. रणधीर कुमार ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान द...