मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

🙏🏻🙏🏻 *मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित* 🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन समर बहादुर सिंह सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राज बहादुर यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय विद्यार्थियों को देश के भविष्य, सामाजिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रणधीर कुमार एवं श्री नीरज कुमार सिंह रहे। डॉ. रणधीर कुमार ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मनोज सोनकर एवं डॉ. अर्चना सिंह ने निभाई। डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर बल दिया, जबकि डॉ. मनोज सोनकर ने रचनात्मक सोच विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु राजभर, अमित गौतम, आकाश मौर्य, सौम्या सिंह, टोनी यादव एवं शिवांगी ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में सौम्या सिंह, हिमांशु, शिवांगी, बिंदु, ऋषु यादव, आदर्श यादव, प्रिया यादव, पीयूष उपाध्याय एवं अमित गौतम ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ. कैलाश यादव, श्री सूरज गुप्ता, जोगिंदर सिंह, राकेश एवं रजनीश सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

वृक्षारोपण कार्यक्रम

सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां जौनपुर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2026

सहकारी पी जी कॉलेज में एनसीसी का निरीक्षण