Posts

महाविद्यालय में सेवा मेरा योगदान के तहत कार्यक्रम आयोजन हुआ

Image
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित मिहरावां, जौनपुर। 28 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां में सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री अरविंद कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राज बहादुर यादव एवं श्री सूरज गुप्ता सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा-भावना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम...

युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने को आयोजित हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम*

Image
*🌲🌲🌲🌲🌲🌲युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने को आयोजित हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम*  🪴🪴🪴🪴🪴🪴  *🙏🏻सहकारी पी.जी. कॉलेज एवं आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन* 🙏🏻 मिहरावां, जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में बुधवार को महाविद्यालय एवं आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2026 का आयोजन दिनांक 1किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, रोजगार, करियर निर्माण, व्यावहारिक कौशल तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए अपने ज्ञान और कौशल को व्यावहारिक रूप देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानते हुए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए तथा नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आविष्कार फाउंडेशन के विकास कुमार ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं मे...

96 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ।

Image
जौनपुर के मिहरावां के सहकारी पीजी कालेज और सहकारी इण्टर कालेज जौनपुर के कैम्पस में दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार को 96 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ। 26 अगस्त से 04 सितम्बर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में बटालिएन के क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कालेजों और महाविद्यालयों के लगभग 300 कैडेट्स एवं मिर्जापुर के 200 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।  प्रतिभाग कर रहे कैडेटों को एनसीसी संगठन, डिसास्टर मैनेजमेंट, फायरिंग, सेना के संगठन रैंक के प्रशिक्षण के अलावा विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। अपने ओपनिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम ने सभी कैडेट्स को इस दस दिवसीय कैम्प से कुछ सीख कर जाने को कहा जो समाज एवं देश के लिए अनुकरणीय हो। ओपनिंग एड्रेस के अवसर पर एडम आफिसर लेफ्टि कर्नल गौरव सिंह,  एस एम जशपाल सिंह, विभिन्न विद्यालयों के सहयुक्त एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ मौजूद थे।

महाविद्यालय में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन

Image
महाविद्यालय में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन मिहरावां, जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में आज महाविद्यालय के सभी विभागों के लिए मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान एवं समग्र विकास के लिए प्रभावी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि मेंटर–मेंटी व्यवस्था विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं को समझकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस कार्यक्रम को प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया। प्रोफेसर मुक्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि मेंटर की भूमिका केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप मार्गदर्शन देना भी इसका महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिय...

संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Image
संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 मिहरावां। सहकारी पी.जी कॉलेज मिहरावां के संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज परिवार के शिक्षकों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्थापक प्राचार्य के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा संस्था की स्थापना एवं शैक्षणिक विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनसे जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में वर्तमान में सहकारी पी.जी कॉलेज मिहरावां एवं इंटर कॉलेज के प्रबंधक तथा संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी के सुपुत्र श्री राजीव कुमार सिंह जी ने अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि डॉ. समर बहादुर सिंह जी उनके लिए केवल पिता ही नह...

सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां जौनपुर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2026

Image
सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न मिहरावां (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान युग डिजिटल तकनीक का युग है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया टैबलेट विद्यार्थियों के लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध, नवाचार और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसका उपयोग अध्ययन, व्यक्तित्व विकास तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए करने का आह्वान किया तथा कहा कि महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश समय की आवश...