महाविद्यालय में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन
मिहरावां, जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में आज महाविद्यालय के सभी विभागों के लिए मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान एवं समग्र विकास के लिए प्रभावी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि मेंटर–मेंटी व्यवस्था विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं को समझकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस कार्यक्रम को प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया।
प्रोफेसर मुक्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि मेंटर की भूमिका केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप मार्गदर्शन देना भी इसका महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम की कार्यप्रणाली एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच नियमित संवाद से विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों से कार्यक्रम को सक्रिय रूप से संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
Comments
Post a Comment