युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने को आयोजित हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम*
*🌲🌲🌲🌲🌲🌲युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने को आयोजित हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम*
🪴🪴🪴🪴🪴🪴
*🙏🏻सहकारी पी.जी. कॉलेज एवं आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन* 🙏🏻
मिहरावां, जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में बुधवार को महाविद्यालय एवं आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2026 का आयोजन दिनांक 1किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, रोजगार, करियर निर्माण, व्यावहारिक कौशल तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए अपने ज्ञान और कौशल को व्यावहारिक रूप देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानते हुए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए तथा नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
आविष्कार फाउंडेशन के विकास कुमार ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में नए विचारों को विकसित करने और उन्हें कार्यरूप देने की क्षमता है। सही मार्गदर्शन, कौशल और निरंतर प्रयास के माध्यम से विद्यार्थी अपने लिए रोजगार के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राज बहादुर यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
Comments
Post a Comment