Posts

96 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ।

Image
जौनपुर के मिहरावां के सहकारी पीजी कालेज और सहकारी इण्टर कालेज जौनपुर के कैम्पस में दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार को 96 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ। 26 अगस्त से 04 सितम्बर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में बटालिएन के क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कालेजों और महाविद्यालयों के लगभग 300 कैडेट्स एवं मिर्जापुर के 200 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।  प्रतिभाग कर रहे कैडेटों को एनसीसी संगठन, डिसास्टर मैनेजमेंट, फायरिंग, सेना के संगठन रैंक के प्रशिक्षण के अलावा विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। अपने ओपनिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम ने सभी कैडेट्स को इस दस दिवसीय कैम्प से कुछ सीख कर जाने को कहा जो समाज एवं देश के लिए अनुकरणीय हो। ओपनिंग एड्रेस के अवसर पर एडम आफिसर लेफ्टि कर्नल गौरव सिंह,  एस एम जशपाल सिंह, विभिन्न विद्यालयों के सहयुक्त एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ मौजूद थे।

महाविद्यालय में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन

Image
महाविद्यालय में मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन मिहरावां, जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में आज महाविद्यालय के सभी विभागों के लिए मेंटर–मेंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान एवं समग्र विकास के लिए प्रभावी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि मेंटर–मेंटी व्यवस्था विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं को समझकर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस कार्यक्रम को प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया। प्रोफेसर मुक्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि मेंटर की भूमिका केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप मार्गदर्शन देना भी इसका महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिय...

संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Image
संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 मिहरावां। सहकारी पी.जी कॉलेज मिहरावां के संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज परिवार के शिक्षकों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्थापक प्राचार्य के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा संस्था की स्थापना एवं शैक्षणिक विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनसे जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में वर्तमान में सहकारी पी.जी कॉलेज मिहरावां एवं इंटर कॉलेज के प्रबंधक तथा संस्थापक प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह जी के सुपुत्र श्री राजीव कुमार सिंह जी ने अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि डॉ. समर बहादुर सिंह जी उनके लिए केवल पिता ही नह...

सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां जौनपुर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2026

Image
सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न मिहरावां (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान युग डिजिटल तकनीक का युग है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया टैबलेट विद्यार्थियों के लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध, नवाचार और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसका उपयोग अध्ययन, व्यक्तित्व विकास तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए करने का आह्वान किया तथा कहा कि महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश समय की आवश...

राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर महाविद्यालय के सभी विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

Image
सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर इनोवेशन काउंसिल एवं आईक्यूएसी की संयुक्त बैठक सम्पन्न मिहरावां (जौनपुर)। सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में प्रस्तावित राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर महाविद्यालय के सभी विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने की। बैठक में संगोष्ठी के सफल आयोजन, नवाचार गतिविधियों तथा नैक मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय संगोष्ठी की रूपरेखा, विषय चयन, शोध-पत्र आमंत्रण, तकनीकी सत्र, आयोजन समितियों का गठन, विभागीय दायित्वों तथा आयोजन की समयबद्ध कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि संगोष्ठी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे। बैठक के दौरान इनोवेशन काउंसिल की आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजना की भी समी...

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान 2026

Image
माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी संकल्प के अंतर्गत दिनांक 02 अगस्त, 2026 को प्रत्येक संस्थान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को सहकारी पी जी कॉलेज मिहरावां में एन एस एस (NSS) एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा की शपथ छात्र एवं छात्राओं को शपथ दिलाया गया। एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का नशे से मुक्ति सीधा प्रसारण  सभी छात्रों एवं छात्राओं को दिखाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एवं युवाओं को नशे से दूरी एवं आस पास के लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक गण एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

पाठ्यक्रम अनुशंसा समिति

Image
सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां, जौनपुर में पाठ्यक्रम अनुशंसा समिति का गठन सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां, जौनपुर में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पाठ्यक्रम अनुशंसा समिति (Course Recommendation Committee) का गठन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, समसामयिकता एवं रोजगारपरकता को ध्यान में रखते हुए हितधारकों—शिक्षकों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं नियोक्ताओं—से Google Form के माध्यम से सुझाव प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि समिति कुल तीन बैठकों के माध्यम से प्राप्त सुझावों का परीक्षण एवं विश्लेषण कर अपनी अंतिम अनुशंसाएँ तैयार करेगी। समिति की अनुशंसाओं को प्राचार्य महोदय के माध्यम से ई-मेल द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में समिति के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आगामी बैठकों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्राचार्य ने सभी सदस्यों से समयबद्ध एवं गु...