नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान 2026
माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी संकल्प के अंतर्गत दिनांक 02 अगस्त, 2026 को प्रत्येक संस्थान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को सहकारी पी जी कॉलेज मिहरावां में एन एस एस (NSS) एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा की शपथ छात्र एवं छात्राओं को शपथ दिलाया गया। एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का नशे से मुक्ति सीधा प्रसारण सभी छात्रों एवं छात्राओं को दिखाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एवं युवाओं को नशे से दूरी एवं आस पास के लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
Comments
Post a Comment