सहकारी पी जी कॉलेज में एनसीसी का निरीक्षण

सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां में एनसीसी अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जौनपुर। सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां में एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों सूबेदार मेजर जसपाल सिंह एवं सूबेदार फिलिप ने महाविद्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा कैडेटों की प्रगति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए एनसीसी से संबंधित व्यवस्थाओं की सराहना की तथा कैडेटों को अनुशासन, धैर्य, समर्पण एवं सेवा-भाव के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां की एनसीसी इकाई जनपद की सबसे पुरानी एवं गौरवशाली इकाइयों में से एक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। अधिकारियों का यह निरीक्षण एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय के लिए प्रेरणादायी है तथा इससे एनसीसी गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
एनसीसी प्रभारी डॉ. रणधीर कुमार ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी तथा भविष्य में भी कैडेटों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद सिंह, प्रो. मुक्ता राजे, प्रो. राज बहादुर यादव, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, श्री नीरज कुमार सिंह, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. शिव कुमार यादव, श्री पवन श्रीवास्तव, श्री जोगिंदर सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वृक्षारोपण कार्यक्रम

सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां जौनपुर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2026