वृक्षारोपण कार्यक्रम
🙏🏻*शासन के निर्देश पर सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावाँ में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ वृक्षारोपण अभियान* 🌿☘️☘️🌲🌳🌴🪴🪴🪴
उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में रविवार, 12 जुलाई 2026 को सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावाँ में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। यह अभियान प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. मुक्ता राजे, प्रो. रणधीर कुमार, प्रो. राज बहादुर यादव, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, श्री रविकांत सिंह, श्री पवन श्रीवास्तव, श्री योगेश सिंह, श्री योगेंद्र सिंह, श्री भास्कर, श्री रजनीश तथा श्री राकेश सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
Comments
Post a Comment