96 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ।

जौनपुर के मिहरावां के सहकारी पीजी कालेज और सहकारी इण्टर कालेज जौनपुर के कैम्पस में दिनांक 26 अगस्त 2026 दिन बुधवार को 96 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) का उद्घाटन हुआ।

26 अगस्त से 04 सितम्बर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में बटालिएन के क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कालेजों और महाविद्यालयों के लगभग 300 कैडेट्स एवं मिर्जापुर के 200 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।  प्रतिभाग कर रहे कैडेटों को एनसीसी संगठन, डिसास्टर मैनेजमेंट, फायरिंग, सेना के संगठन रैंक के प्रशिक्षण के अलावा विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
अपने ओपनिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम ने सभी कैडेट्स को इस दस दिवसीय कैम्प से कुछ सीख कर जाने को कहा जो समाज एवं देश के लिए अनुकरणीय हो। ओपनिंग एड्रेस के अवसर पर एडम आफिसर लेफ्टि कर्नल गौरव सिंह,  एस एम जशपाल सिंह, विभिन्न विद्यालयों के सहयुक्त एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

वृक्षारोपण कार्यक्रम

सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां जौनपुर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2026

सहकारी पी जी कॉलेज में एनसीसी का निरीक्षण