सहकारी पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी बिजनेस आइडिया, आविष्कार फाउंडेशन ने किया सम्मानित

सहकारी पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी बिजनेस आइडिया, आविष्कार फाउंडेशन ने किया सम्मानित

टी.डी. कॉलेज में आयोजित फाउंडेशन के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक विचारों का किया प्रस्तुतीकरण, प्राप्त किए प्रमाण-पत्र
जौनपुर। सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावां के छात्र-छात्राओं ने नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। आविष्कार फाउंडेशन द्वारा पूर्व में महाविद्यालय में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता तथा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को नए विचारों के माध्यम से व्यवसाय एवं स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराया गया था।
इसी क्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने तैयार किए गए बिजनेस आइडिया के साथ टी.डी. कॉलेज, जौनपुर में आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहाँ विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। उनके इस प्रयास के लिए आविष्कार फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने का कार्य प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करती हैं। शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और नए व्यावसायिक विचारों को प्रोत्साहित करना आज की आवश्यकता है।
इस अवसर पर डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. संजय शर्मा, श्री नीरज कुमार सिंह, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. नितीश कुमार यादव एवं डॉ. अर्चना सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वृक्षारोपण कार्यक्रम

सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावां जौनपुर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2026

सहकारी पी जी कॉलेज में एनसीसी का निरीक्षण