पाठ्यक्रम अनुशंसा समिति
सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां, जौनपुर में पाठ्यक्रम अनुशंसा समिति का गठन
सहकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिहरावां, जौनपुर में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पाठ्यक्रम अनुशंसा समिति (Course Recommendation Committee) का गठन किया गया।
बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, समसामयिकता एवं रोजगारपरकता को ध्यान में रखते हुए हितधारकों—शिक्षकों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं नियोक्ताओं—से Google Form के माध्यम से सुझाव प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।
यह भी निर्णय लिया गया कि समिति कुल तीन बैठकों के माध्यम से प्राप्त सुझावों का परीक्षण एवं विश्लेषण कर अपनी अंतिम अनुशंसाएँ तैयार करेगी। समिति की अनुशंसाओं को प्राचार्य महोदय के माध्यम से ई-मेल द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को प्रेषित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment