Posts

Showing posts with the label 8.10.2026

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन*

Image
*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन*  सहकारी पी.जी. कॉलेज, मिहरावा जौनपुर में आज दिनांक *8 अक्टूबर 2026 को*  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सोनकर एवं डॉ. शिवकुमार यादव रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगणों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. मुक्तराज, डॉ. राजबहादुर यादव, श्री नीरज, डॉ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. संजय शर्मा, श्री नीरज कुमार सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. शैलेश सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।